Skip to main content
← Back to stories

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर क्लब मेंबर ने किया चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम

admin 10 Feb 2023 Institutional Transformation and Innovation

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर क्लब मेंबर ने किया चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम
Share

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर क्लब मेंबर ने किया चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम

बिलासपुर । गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के बिहेवियर क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर परम वैभव भारत बनाने में छात्रों की भूमिका विषय पर चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम किया गया।

इसमें सी एस आई टी के डॉ अमित चंदनन ने छात्रों को भारत के प्रत्येक भूमि के पुण्यभूमि होने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के नजर में पुण्यभूमि भारत की कल्पना और युवाओं के दायित्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम का समन्वय क्लब मेंबर और मेंटर राहुल तिवारी ने किया। उसने बताया कि यह क्लब स्टूडेंट केंद्रित है, जो समाज के विकास में बेहतर स्टूडेंट निर्माण करेगा।