Skip to main content
← Back to stories

जशपुर में संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ सपोर्टिव सुपरविजन पर प्रशिक्षण

SBC_2023 18 Mar 2024 Institutional Transformation and Innovation

जशपुर में संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ सपोर्टिव सुपरविजन पर प्रशिक्षण
Share
जशपुर । जिला प्रशासन जशपुर ने यूनिसेफ के तकनीकि सहयोग से जिले में संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत 12 -15 मार्च को होटल निरवाना जशपुर में आयोजित की गई ।   जिले में उपजी समस्याओं को चिन्हित करके उसके समाधान पर काम करने की आवश्यकता के दृष्टि से प्रारम्भ किए गए संकल्प कार्यक्रम के प्रथम चरण में  सपोर्टिव सुपरविजन का प्रशिक्षण किया गया । इन समस्याओं में  स्वास्थ्य, टीकाकरण,पलायन रोकना, बाल विवाह रोकथाम, सिकल सेल, एनीमिया जैसी गंभीर समस्या प्रमुख हैं । इस हेतु यह प्रशिक्षण सुपरवाईजर श्रेणी की ट्रेनिंग के अंतर्गत आनेवाले पी आर आई, स्वयंसेवक  और एसएचजी से जुड़े लोगों को दिया गया ।इस प्रशिक्षण में इस कार्यशाला के उद्देश्य, भूमिका, व्यवहार परिवर्तन संचार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण से ऊर्जान्वित होकर प्रतिभागी अपने जिले में इन समस्याओं के निदान पर काम करते हुए जागरूकता, मिड-मीडिया का इस्तेमाल, सफल लोगों की कहानियों को उनकी जुबानी बताएंगे।

प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला सीईओ अभिषेक कुमार ने किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के विकास में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है, अतः पूरे मनोयोग से इसमें अपनी भूमिका स्वयं तय करें। निश्चित ही इसका परिणाम बेहतर होगा। 
इस कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के दिशा निर्देश और जिला सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। 
सपोर्टिव सुपरविजन के  इस प्रशिक्षण के पश्चात मुख्य रूप से सभी ग्राम पंचायत में इन समस्याओं पर विशेष कार्य किया जाएगा ।  प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित यूनिसेफ राज्य सलाहकार अभिषेक त्रिपाठी और जिला समन्वयक तेजराम सारथी रहें । समापन के अवसर पर सीएमएचओ डॉ इंदवाल ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया।

उक्त जानकारी यूनिसेफ राज्य सलाहकार अभिषेक त्रिपाठी ने दी तथा बताया कि जल्द ही दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। 
इस प्रशिक्षण में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एन आर एल एम के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।