Skip to main content
← Back to stories

ओडीएफ+ गांव बनाने की कवायद शुरू, कलेक्टर ने की अपील

Vinay Jha 09 Jan 2024 Institutional Transformation and Innovation

ओडीएफ+ गांव बनाने की कवायद शुरू, कलेक्टर ने की अपील
Share

मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी को ओडीएफ+ बनाने की कवायद शुरू हो गई।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत गांव और पंचायतों  को ओडीएफ+ बनाने में त्वरित गति देने हेतु चौकी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि गांव को पूर्णतः स्वच्छ रखने के लिए ग्राम स्तर पर सहयोग जुटाने की विशेषता को समझे और अन्य को बताएं ताकि समाज इसका महत्व जानकर अनुसरण कर  सके। 


उन्होंने समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से कचरा प्रबंधन की जानकारी प्रसारित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान यूनिसेफ एसबीसी कंसल्टेंट अभिषेक त्रिपाठी ने ओडीएफ+ की जानकारी के साथ व्यक्ति, परिवार, समाज,   सरपंच और नीति निर्धारक वर्गों के दायित्व की विस्तृत जानकारी दी। 


सभी उच्च अधिकारियों सहित उपस्थित सभी प्रतिभागी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। मौके पर एसडीएम हेमंत भुआर्य,  जनपद सीईओ प्रियम्बदा, आईबी ग्रुप की महिमा सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में सरपंच, सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थें।