Skip to main content
← Back to stories

कलिंगा यूनिवर्सिटी में प्रारंभ हुआ बिहेवियर क्लब

Vinay Jha 16 Dec 2023 Social change and Community Champions

कलिंगा यूनिवर्सिटी में प्रारंभ हुआ बिहेवियर क्लब
Share

नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में यूनिसेफ के सहयोग से बिहेवियर क्लब का पूरे हर्ष और लक्ष्य केंद्रित जोश के साथ उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर यूनिसेफ के एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि यह विद्यार्थियों और समाज के बीच समन्वय बनाने का आशा का केंद्र है, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को सुदृढ़ करके समाज में गुणात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। 


इस उद्घाटन सत्र पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ आर श्रीधर, यूनिसेफ के एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह, रजिस्ट्रार संदीप गांधी, आर्ट्स और ह्यूमैनिटी की डीन शिल्पी भट्टाचार्य, सोशल वर्क की असिस्टेंट प्रोफेसर आकृति देवांगन, पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर तुहीना चौबे, भूगोल विभाग के असिस्टेंट राजशेखर, यूनिसेफ एसबीसी कंसल्टेंट चंदन कुमार, बिहेवियर क्लब के मुख्य कोऑर्डिनेटर जागृति गर्ग, बिहेवियर क्लब कोऑर्डिनेटर तुपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थें।