Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

विश्व बालिका दिवस 2023 : यूनिसेफ की अभिनव पहल नोनी जोहर 2.0 - उल्लेखनीय कार्य करने वाली बालिकाएँ हुई सम्मानित

SBC_2023 15 Oct 2023 Life skills and Youth

विश्व बालिका दिवस 2023  : यूनिसेफ की अभिनव पहल नोनी जोहर 2.0 - उल्लेखनीय कार्य करने वाली बालिकाएँ हुई सम्मानित
Share

·         - लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने नीतियों और ठोस प्रयासों के महत्व पर की गई खुलकर बातचीत

·        -  बॉलीवुड अभिनेत्री स्मृति कालरा ने चिरईया की प्रस्तुति से बांधा समा

·         - छत्तीसगढ़ी युवा अभिनेता श्री आकाश सोनी और अभिनेत्री सुश्री काजल सोनबेर

·         - अभिनेत्री स्मृति ने कहा- हताशा, निराशा और ईर्ष्या सब सामान्य है, लेकिन हमारी प्रतिक्रिया हमारे व्यक्तित्व को दर्शाता है 

रायपुर, 11 अक्टूबर 2023/ इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के थीम के अनुसार लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी नेतृत्व क्षमताओं को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने हैं। सर्वस्पर्शी स्वास्थ्य देखभाल, बेहतर जीवन का चयन, स्वतंत्रता और शिक्षा के समान अवसर कई लड़कियों के लिए अभी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई हैयह समस्या विश्व स्तर पर और खासकर छत्तीसगढ़ में भी है।

कोविड-19 महामारी के समय में किशोरों के बीच परस्पर चर्चा शुरू करने और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने की आवश्यकता को बढ़ा दिया है, यह इसलिए भी जरूरी है कि हम आपस में संवाद करके अपनी समस्याओं को एक-दूसरे के साथ साझा कर सके, उसके समाधान की पहल कर सके।

यूनिसेफ की पहल दो दिवसीय नोनी जोहार कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को लड़कियों के अधिकारों को सशक्त बनाए रखने और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए नीतियों और ठोस प्रयासों के महत्व पर खुलकर बातचीत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में अलग-अलग विषयों पर रचनात्मक चर्चा के साथ ही स्ट्रेस फ्री एक्टिविटी और इंटरेक्शन सेशन संचालित किए गए। इस अवसर पर यूनिसेफ की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट चेतना देसाई, एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह समेत यूनिसेफ की टीम एवं गर्ल्स चैंपियंस उपस्थित रहे।

प्रारंभिक सत्र में छत्तीसगढ़ी युवा अभिनेता श्री आकाश सोनी और अभिनेत्री सुश्री काजल सोंबर ने सपनों की उड़ान में युवाओं को प्रोत्साहित किया और हेल्थी लाइफस्टाइल के टिप्स दिए। इस सत्र में विशेष रूप लड़कियों को बताया गया कि सपने देखना, अपने सपनों के लिए सबके सामने मजबूती से खड़ा होना और उन्हें पूरा करना कितना जरूरी है। नोनी जोहर कार्यक्रम में 'छत्तीसगढ़ में महिलाओं और किशोरियों के सामने चुनौतियां एवं इन विषयों को उठाने में मीडिया की भूमिका" विषय पर केंद्रित पैनल डिस्कशन के सत्र में छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।


 बॉलीवुड अभिनेत्री स्मृति कालरा ने चिरईया से बांधा समा


नोनी जोहर कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री स्मृति कालरा ने चिरईया की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। अभिनेत्री सुश्री स्मृति ने इंटरेक्शन सेशन के जरिए युवाओं से बातचीत की। उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शक्ति का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों हो सकता है बतौर युवा आपके पास दोनों चॉइस है, इसलिए हमेशा सदुपयोग का चयन करें। जब भी हताशा हमें घेरे, हमें हिम्मत और संयम से काम लेना चाहिए। हताशा, निराशा और ईष्या सब सामान्य है, लेकिन हम प्रतिक्रिया क्या देते हैं यह हमारे व्यक्तित्व को दर्शाता है।

 मासिक धर्म के प्रति किया जागरूक


कु. कलावती पोयम जिला बस्तर ब्लॉक बास्तानार से हैं, वह बताती हैं कि मैं तीन वर्ष से बतौर युवोदय वालंटियर यूनिसेफ के साथ जुड़कर कार्य कर रही हूं। हम अपने ब्लॉक में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति लेकर जागरूक करने का काम कर रहे हैं। कापानर, काकलुर, बोदेनार, बुरगुम, मुतनपाल इन क्षेत्रों की महिलाएं पहले से जागरूक नहीं थी, मासिक धर्म के समय यहां की महिलाएं और किशोरियां कपड़े का इस्तेमाल करती थी, फिर हमने गांव-गांव जाकर मीटिंग ली और उन्हें जागरूक करना शुरू किया। इसी का परिणाम है कि आज इन क्षेत्रों में जागरूकता आई है, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है।

 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में करवाया भर्ती

सत्यवती नायक दंतेवाड़ा जिले के ब्लॉक गीदम के ग्राम कासोली की रहने वाली हैं। सत्यवती बापी न उवाट से जुड़कर विगत 2 साल से बतौर वालंटियर काम कर रही हैं। सत्यवती बताती हैं कि हमने कासोली के कई बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया। हमने घर-घर जाकर उनके पोषण आहार का ध्यान रखा और आवश्यक दवाइयां दी। उनके घर में पोषण वाटिका का निर्माण कराया ताकि बच्चों को हरी सब्जी और पोषक आहार सही तरीके से मिले सके। हमने आंगनबाड़ी में मिल रहे पोषण आहार के प्रति भी बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन का आभार प्रकटीकरण अलायंस फॉर बिहेवियर चेज़ के स्टेट नोडल इन-चार्ज मनीष सिंह ने किया । उन्होंने बालिकाओं को उनमें जगी हुई नेतृत्व क्षमता का आभार व्यक्त किया।  

इस कार्यक्रम में उक्त अतिथियों और वक्ताओं के अतिरिक्त यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह, यूनिसेफ की बाल सुरक्षा विशेषज्ञ चेतना देसाई, यूनिसेफ के एसबीसी कंसल्टेंट चंदन कुमार, एसबीसी कंसल्टेंट अभिषेक त्रिपाठी, एसबीसी कंसल्टेंट राहिल सूबेदार, कंसल्टेंट नियति राज, छत्तीसगढ़ वी द पीपुल प्रबंधक रमेश कुमार, एग्रिकॉन कंसल्टेंट जागृति , बिहेवियर क्लब कंसल्टेंट तुपेंद्र साहू सहित करीब 250 की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।