Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

नोनी जोहार 2.0 : पैनल डिस्कशन से निकला मानसिक स्वास्थ्य संतुलित करने का मन्त्र

SBC_2023 15 Oct 2023 Life skills and Youth

नोनी जोहार 2.0 : पैनल डिस्कशन से  निकला मानसिक स्वास्थ्य संतुलित करने का मन्त्र
Share
रायपुर , 10 अक्टूबर 2023।  यूनिसेफ के सहयोग से जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़- वी द पीपुल, अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज और माई एफएम के संयुक्त तत्वावधान में शहर के साया जी होटल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय नोनी जोहार 2.0 कार्यक्रम के पहले दिन किशोर और युवा वयस्क में मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा में बेहतर समझ विकसित करने की दृष्टि में "युवा भारत की मानसिक स्वस्थता के साथ जुड़ाव" पर एक पैनल डिस्कशन किया गया। इस मानसिक स्वास्थ्य के पुनर्निर्माण तथा युवा वयस्कों के लिए इसकी सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए पैनल मॉडरेटर एग्रीकोन समिति प्रमुख मानस बनर्जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। एक सवाल के जवाब में साइकोलॉजिस्ट नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि यह सुखद बात है कि आज का युवा वर्ग मानसिक स्वास्थ्य को समझने लगा है, जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। कोडानार चैंप गीतेश्वरी ने कहा कि बच्चों के साथ बात करने से अधिक हम नाटक के साथ उन्हें समझाते हैं। डर को जो दिल में छिपाने का काम बच्चे करते हैं, उसे ठीक करने की आवश्यकता पर काम करते हैं। वही ट्राइबल इलाके में आई चुनौतियों पर बात करते हुए एग्रीकोन समिति की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दानिश खातून ने बताया कि ट्राइबल युवा अपने घर की माली हालात, बाल विवाह और अन्य समस्याओं के कारण इस बिंदु पर बात नही करता था तो हमने "आओ बात करें" और "मैं हूं न!" की पहल से शुरुआत की । फलस्वरूप अब लोग बात करते हैं और कई को इससे लाभ भी हुआ। इसमें साइकोलॉजिस्ट नितिन श्रीवास्तव,  दानिश खातून- प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर , एग्रिकोन कुशल अग्रवाल - डायरेक्टर मंकी स्पोर्ट्स, गीतेश्वरी - स्वयंसेवक, कोडनार चैंप्स, Agricon के डायरेक्टर मानस बनर्जी बतौर मॉडरेटर थें।