Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

फेलोशिप स्टूडेंट और समाज सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

admin 25 Feb 2023 Life skills and Youth

फेलोशिप स्टूडेंट और समाज सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण
Share
फेलोशिप स्टूडेंट और समाज सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण```````````````````````````````````````````````````````````````````````````````````- सोशल इमर्जन फेलोशिप प्रारंभ, छात्र करेंगे सहयोग - सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन पर भी दिया गया प्रशिक्षण - गांव में जाकर सहभागी ग्रामीण अध्ययन करेंगे प्रतिभागीराजनांदगांव। यूनिसेफ के तकनीकि सहयोग और मार्गदर्शन से चालित अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में सृजन सामाजिक संस्था के माध्यम से शा. दिग्विजय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सोशल इमर्जन कार्यक्रम अंतर्गत फेलोशिप प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन संस्था के प्रधान कार्यालय में किया गया। इस फेलोशिप में जाने के पूर्व उनमें प्रशिक्षण सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार की आवश्यकता की जानकारी बताने के लिए तथा फेलोशिप की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित था। प्रशिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य व राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शरद श्रीवास्तव और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य व राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विपिन ठाकुर उपस्थित थे। एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार, सामाजिक पारिस्थितिक मॉडल एवं सहभागी ग्रामीण अध्ययन विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। व्यवहार परिवर्तन के विभिन्न चरणों पर बात करने के साथ साथ सहभागी ग्रामीण अध्ययन के विभिन्न विधियों और तरीकों पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण उपरान्त प्रतिभागी चयनित ग्राम में जाकर गांव के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, जीविकोपार्जन, बाल संरक्षण एवं ग्रामीण जीवन चक्र पर अध्ययन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण संसाधन मानचित्र, मौसमी चित्रण, चपाती चित्रण, मैट्रिक्स और जीवन चक्र सहभागी अध्ययन पर प्रैक्टिकल के माध्यम से विस्तार से समझाया गया।प्रशिक्षण में दिग्विजय महाविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती करूणा रावटे, फेलो तेजस्वी वर्मा, प्रिया सोनी, भुवनेश्वर साहू, पिरामल फाउण्डेशन से निधि निराला और रूपम सिंह, सृजन सामाजिक संस्था के महेश साहू, तेजस्विनी तायवाड़े, रूखमणी तेली, अनुराग खलखो, लक्ष्मीकांत साहू, जितेन्द्र मोहन खरे और तामेश साहू उपस्थित थे।