Skip to main content
← Back to stories

जब गुरुद्वारा से कोरोना टीकाकरण हेतु अपील की आई गूँज

admin 23 Feb 2023 Social change and Community Champions

जब गुरुद्वारा से कोरोना टीकाकरण हेतु अपील की आई गूँज
Share

जब गुरुद्वारा से कोरोना टीकाकरण हेतु अपील की आई गूँज  


अंबिकापुर, 17 अगस्त 2022 ।  बीते 17 अगस्त 2022 की देर संध्या अंबिकापुर के गुरुद्वारा में संक्रांत सभा के दौरान कोविड टीकाकरण करवाने विशेषकर बूस्टर डोज लगवाने हेतु उपस्थित भक्तों से अपील किया गया।  इसमें यह भी बताया गया कि  गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को टीके से कोई नुकसान नहीं बल्कि मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। 

उक्त वक्तव्य अंबिकापुर डीएमसी ममता चौहान ने संक्रांत संभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उनके द्वारा गुरुद्वारा प्रधान जी एवं समिति के अन्य सदस्यों से मिलकर टीकाकरण हेतु कैंप लगवाने के लिए भी चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डीएमसी ममता चौहान ने बताया कि एक निवेदन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने मुझे आमंत्रित किया और भरपूर सहयोग किया।