Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

टीवी जगत के मशहूर हास्य कलाकार अलायन्स से जुड़े, बिहेवियर क्लब को करेंगे मदद

admin 23 Feb 2023 Nudge and Behavioral Economics

टीवी जगत के मशहूर हास्य कलाकार अलायन्स से जुड़े, बिहेवियर क्लब को करेंगे मदद
Share

टीवी जगत के मशहूर हास्य कलाकार अलायन्स से जुड़े, बिहेवियर क्लब को करेंगे मदद

सहमति पत्र स्वरूप कंसेंट लेटर करेंगे साइन


रायपुर । छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और टीवी सीरियल *वाह- वाह क्या बात है* के हास्य कलाकार  अजय अटपटू ने अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने अलायन्स के कार्यों को स्टेट यूथ कोर्डिनेटर हीना साहू से समझा और कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने यूनिवर्सिटी में गठित हो रही बिहेवियर क्लब की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यवहार परिवर्तन कराना समाज के निर्माण में अहम कदम है और मैं इसके लिए अपना भरपूर सहयोग दूंगा। उन्होंने कहा कि अलायन्स को मैं अपना कंसेंट लेटर भी प्रेषित करूंगा। अलायन्स के स्टेट कन्वेनर मनीष कश्यप ने उनका पौधा देकर सम्मान किया।

मौके पर यूथ मोबिलाईजर तुपेंद्र साहू, ग्राफिक डिजाइनर सह कंटेंट डेवलपर दीपक पटेल,  इंटर्नशिप स्टूडेंट नीलिमा यादव, पूजा सिंह, साक्षी सिंह, गुरलीन कौर आदि उपस्थित थे।