Skip to main content
← Back to stories

विश्व बाल दिवस (सप्ताह स्पेशल)

admin 13 Feb 2023 Social change and Community Champions

विश्व बाल दिवस (सप्ताह स्पेशल)
Share

विश्व बाल दिवस (सप्ताह स्पेशल)

बच्चो के लिए 25 बार रक्तदान कर युवा ने रचा नया इतिहास

गत 12 वर्षों से बाल सुरक्षा पर कर रहे लगातार कार्य

राजनांदगांव । बाल सुरक्षा की बात करनेवाले का व्यवहार जब बच्चों के लिए हर पल धड़कने लगे, तो कहा जा सकता है कि वह वास्तव में बाल सुरक्षा का सच्चा सिपाही है।

जी हां ! हम बात कर रहे हैं राजनांदगांव के युवा बाल सुरक्षा समाजसेवी और वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विपिन सिंह ठाकुर की, जिन्होंने 25 बार जरूरतमंद बच्चों के लिए रक्तदान करके बाल सुरक्षा में नया अध्याय जोड़ दिया है । बाल सुरक्षा पर पर कार्य करते हुए गत 12 वर्ष में वे अब तक 37 बार रक्तदान किए, जिसमें सिर्फ बच्चों के लिए 25 बार  रक्तदान किया। वे बताते हैं कि कई बार ऐसा भी हुआ है, जब आवश्यकता आई तो रक्त देने अस्पताल पहुंच गया, परंतु डॉक्टर द्वारा यह कह कर मना किया गया कि आप लगातार रक्त नही दे सकते है। ऐसी स्थिति में समाज के लोगो से निवेदन करके रकदान कराया।

आइए ! ऐसे युवा चैंपियन को सलाम करें !