Skip to main content
← Back to stories

किशोर बालिकाओं की समृद्धि देव की प्राथमिकता

admin 10 Feb 2023 Social change and Community Champions

किशोर बालिकाओं की समृद्धि देव की प्राथमिकता
Share

किशोर बालिकाओं की समृद्धि देव की प्राथमिकता 

जांजगीर चांपा।  अलायन्स मेंबर देव संस्कृति सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पंचायत सपोस विकासखंड डभरा में  गली मुहल्ले में जूकबॉक्स एवं मेगा फोन के माध्यम से कुपोषण, किशोरी स्वास्थ्य एवं "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के नारे लगाते हुए जन जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया गया । 

देव संस्कृति सेवा संस्थान की अध्यक्ष ममता चौहान ने कहा कि इन गांवों में किशोरी बालिकाओं के विकास के लिए ठोस कदम पर ग्रामीणों के साथ आपसी सहभागिता से कार्य किए जा रहे हैं। किशोर बालिकाओं की समृद्धि देव की प्राथमिकता है।