Skip to main content
← Back to stories

मूक बधिर किशोरियों को दिया गया सैनिटरी नैपकिन

admin 10 Feb 2023 Social change and Community Champions

मूक बधिर किशोरियों को दिया गया सैनिटरी नैपकिन
Share

मूक बधिर किशोरियों को दिया गया सैनिटरी नैपकिन

- यह कार्य सामाजिक कार्य की पराकाष्ठा है : कोपलवानी प्रमुख

- स्माइल ग्रुप ने की नवीन पहल

रायपुर । कहा गया है कि सामाजिक कार्य एक ऐसी बिन बोली अभिव्यक्ति है जो संवेदनाओं से किसी वर्ग की तकलीफ समझ जाए। इसे चरितार्थ करते हुए स्माइल ग्रुप ने कोपलवानी संस्था की मूक बघिर बेटियों को सेनेटरी नैपकिन वितरण किया। ये बेटियां माहवारी से जुड़ी परेशानियों को समझने में अन्य बेटियों की अपेक्षा थोड़ी सी कमतर है, जिसे स्माइल ग्रुप ने समझा।

पिंक एन्ड वाइट होम्योपैथी क्लीनिक एवं स्माइल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान मे इन मूक बघिर बेटियों को सेनेटरी नैपकिन वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।साथ ही संस्था प्रमुख पद्मा जी के सहयोग से सांकेतिक भाषा मे महिलाओं की स्वास्थ्यगत समस्या और उनके निवारण के सम्बंध में जानकारी दी गयीl

उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप डायरेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन बेटियों को माहवारी संबंधी जानकारी देना एक पवित्र कार्य था, जिसे हमारी टीम ने बड़ी संवेदना से की है।