Skip to main content
← Back to stories

महिला समूह अपने गाव घर को नशे से कर रही मुक्त

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

महिला समूह अपने गाव घर को नशे से कर रही मुक्त
Share

आसरा फाउंडेशन

आसरा फाउंडेशन समाज को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है। महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबध्द एवं समाज, परिवार, गांव, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्ति का अभियान 2015 से निशुल्क भावना से चलाया जा रहा था, जिसमें किसी भी प्रकार का सहयोग शासन प्रशासन से नहीं लिया। इस अभियान का उद्देश्य नशा मुक्त भारत है, इसकी तैयारी लगातार हम करते रहे और गांव में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से नशा मुक्ति के बारे में बता कर गांव-गांव में अभियान चलाने के लिए जागरूकता लगातार होती रही, इस बीच 2022 के दिवाली में हमने बहुत बड़ी योजना तैयार कर गांवों में अवैध रूप से चल रहे शराब की दूकानो को महिला समूह के द्वारा पूर्ण रूप से बंद करवायाI

संस्था के प्रयासों के बाद कार्य क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोग नशे की लत से दूर होने की दिशा में प्रयास करने लगे हैI वैध रूप से हो रहे शराब की बिक्री को रोकने महिला समूह आगे आ रही हैI