Skip to main content
← Back to stories

ऑनलाइन से ऑफलाइन की ओर - देजा वू

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

ऑनलाइन से ऑफलाइन की ओर - देजा वू
Share
संभावना फाउंडेशन

रायपुर, छत्तीसगढ़

संस्था वर्तमान में 100 से ज्यादा बच्चों के साथ मिलकर एक कार्यशाला पर काम कर रही जो मुख्य रूप से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर आधारित है। कार्यशाला बच्चो के नैतिक एवं व्यवहारिक मूल्यों पर कार्य करता है, बच्चों को सामाजिक कार्यों से जोड़ना, मानवीय संवेदना का विकास करना, ऑनलाइन से ऑफलाइन बच्चों को एक दूसरे और आस पास की दुनिया से जोड़ना, जिससे बच्चे वर्चुवल दुनिया से निकलकर वास्तविक दुनिया से जुड़ें और भविष्य मे प्रत्येक जीव के प्रति सम-भाव रखते हुये संवेदनशील व्यक्तित्व एवं बेहतर नागरिक के रूप मे उभरें। इन कार्यशाला में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा, कार्य और खुलकर  विचार रखने की आजादी है। हमारी कार्यशाला की सफलता की कहानी है कि अब कुछ बच्चे पूरी कार्यशाला संभाल लेते हैं, उनमे लीडरशिप जैसे गुणों का विकास हो रहा, कुछ दिनों पहले कार्यशाला के बच्चों द्वारा एक अन्य बच्चे को पूजा सामान को तालाब में विसर्जित करते समय रोकना एवं जल प्रदुषण के विषय में जागरूक करना, हमारे कार्यशाला के सफलता का पहला कदम हैI

·     बच्चों का अत्यधिक ऑनलाइन मोबाइल में व्यस्त होना, जिससे उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में परिवर्तन आ रहा था , कार्यशाला से  बच्चों में आपसी संवेदना एवं भावनात्मक जुड़ाव का विकास हुआ है। बच्चे शारीरिक गतिविधियों खेल-कुद, योग-व्यायाम एवं मैडिटेशन जैसे गतिविधियों में रूचि लेते हैं और खुद ही कमान लेकर अन्य बच्चों को सिखाते हैंI

बेहतर समाज संवेदनात्मक नागरिकों से संभव है, जिसके लिए सामाजिक व्यवहार की समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।