सशक्त महिला सशक्त परिवार
उज्ज्वल वेलफ़ेअर सोसायटी
चितालंका की रहने वाली चम्पा नाग दीदी को उनके पति के देहांत के बाद स्वयं के एवं अपने बच्चों के लालन-पालन की समस्या थी, जिससे वो काफी परेशान थी, इस हालत में वह संस्था के सचिव से मिली और अपनी पूरी बात बतायीI संस्था के सचिव ने दीदी को सिलाई सिखाई और रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ दियाI आज दीदी खुद आर्थिक रूप से सशक्त है एवं अन्य दीदियों को सिलाई के प्रशिक्षण से जोड़कर सिलाई के काम का अवसर देकर उनको भी काम से जोड़ रही आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। आज दीदी की मासिक आमदनी लगभग 25 से 30 हजार तक आ जाती हैI आज उनके बच्चे अच्छे विद्यालय में अध्ययन कर रहे एवं बेहतर जीवन जी रहेI