Skip to main content
← Back to stories

दिव्यांग जनों की समस्या का समाधान करती है निदान

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

दिव्यांग जनों की समस्या का समाधान करती है निदान
Share

निदान शिक्षण एवं शोध संस्था

 जिला जांजगीर-चांपा के अंतिम छोर से 90कि.मी. की दूरी पर डभरा नगर पंचायत स्थित है। क्षेत्र के लोगों को जिला तक पहुंचने के लिए साधन न हो पाने से आवागमन के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर हमारे दिव्यांग जनों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इस कारण से दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाना। संस्था ने इस दिशा में एक प्रयास किया विकास खंड के 20 गांव में दिव्यांग जनों को ग्राम स्तर पर डीपीओ का गठन किया गया व उनके क्षमता विकास हेतु शिक्षण-प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, व समुदाय के लोगों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु उन्हें भी बैठक में शामिल किया गया। फिर दिव्यांगजनों के संगठित प्रयास से जिला अस्पताल जाकर प्रमाण-पत्र बनाने, पेंशन के लिए आवेदन, मनरेगा में काम का पंजीयन, आजीविका प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण हेतु प्रयास किया गया। दिव्यांगजनों के संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक डीपीओ का गठन किया गया। जिससे वे स्वयं से संगठित होकर प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अपने स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर पर जाकर अपने समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

हमारी सफलता की कहानी  है की  20 गांव में डीपीओ का गठन हुआ | ब्लॉक स्तर पर डीपीओ का गठन हुआ | 250 लोगों का प्रमाण-पत्र बना |10 लोंगो को रोजगार गारंटी में काम मिला | 15 लोगों द्वारा आजीविका प्रारंभ किया गया | दिव्यांग जनों ‌‌द्वारा ग्रामसभा में भागीदारी प्रारंभ हुआ | क्षेत्र में दिव्यांगजनों को मजबूती के लिए सभी गांवों में डीपीओ व जिले स्तर पर डीपीओ गठन कर अधिकारों की जानकारी व शासकीय योजनाओं का लाभ उठानेआजीविका प्रबंधन के शिक्षण-प्रशिक्षण संगठित प्रयास से ही उनका सामाजिकशैक्षणिकआर्थिक व नेतृत्व विकास हो सकेगा।


·      

·         

·