आदिवासी समुदाय में जागरूकता मिशन
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी
मनेन्द्रगढ़ , चिरमिरी , भरतपुर
क्षेत्र में मुख्यतः आदिवासी बंधुओं व परिवारों के बीच स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं की जागरूकता कम है, इसके अलावा बाहरी तांत्रिक ओझा बैगा को लेकर जागरूकता ज्यादा है , जल जीवन मिशन को लेकर हमारे द्वारा पूरे जिले में लोगों के मिशन को समझाने में एक सफल कहानी रही है। इसके अलावा टीबी जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर भी हमने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। हमारे क्षेत्र में मुख्यतः आदिवासी बंधुओं व परिवारों के बीच कई बार हमने देखा है कि उनके बीच स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं की जागरूकता कम है। इसके अलावा बाहरी तांत्रिक ओझा बैगा को लेकर जागरूकता ज्यादा है जिसपर हम लगातार उनको सलाह देते रहते हैं। इसके साथ ही उनके बीच आजकल सोशल मीडिया में ठगी के भी कई मामले देखते हैं, जिसे लेकर हम उनके बीच उन्हे बचाने के लिए भी एक्टिव रहते है। हमारी संस्था अभी वर्तमान में जल जीवन मिशन में लगभग पूरे जिले में कार्य कर रही है। टी.बी. से संबंधित लोगों को भी हम निरंतर सलाह देते रहते हैं।
हमारी सफलता की कहानी है की क्षेत्र के लोग अब जागरूक हुए हैं। अब विभिन्न सामाजिक समस्याओं के लिए संस्था से सलाह लेने आते हैं और सही गलत समझने के बाद फैसले लेते हैं। लोगों को सरकार से मिल रही मूलभूत सुविधाओं और विकास को समझने की जरूरत है, ताकि उस क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाओं पर उनका अधिकार मिल सके।