Skip to main content
← Back to stories

माहवारी नही है बीमारी

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

माहवारी नही है बीमारी
Share

सरगुजा साइंस ग्रुप एजुकेशन सोसायटी

जिला - सरगुजा

आमजनों के सहयोग से हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि 17,000 स्कूली छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड हर महीने उनके स्कुलों में पहुंचा रहे हैं। स्कूल से लड़कियों का माहवारी के दौरान हर महीने 4-5 दिन का ड्रॉपआउट बंद हुआ है। वहीं माहवारी जैसे विषय पर बात करने एवं चर्चा करने से झिझक और शर्माने जैसी चीजें दूर हुई हैं। कई महिला स्वयं सहायता समूह संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर माहवारी स्वच्छता पर कार्य कर रही है। इतना ही नहीं अब कई संस्थायें एवं छोटी-छोटी समितियां भी इस पर कार्य करने हेतु सरगुजा संभाग के जिलों में प्रयास कर रही है। यह सबसे बड़ा बदलाव है कि सरगुजा की मीडिया इकाइयां माहवारी के कार्यक्रमों के न्यूज़ को प्राथमिकता देने लगी है और लगातार इस पर समाचार प्रकाशित हो रहा है, जिससे दूसरे लोगों को प्रेरणा एवं इस पर कार्य करने की इच्छा जागृत हो रही है।


हमारी  सफलता की कहानी है की महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी को लेकर झिझक दूर हो रही है। महिला स्वयं सहायता समूह माहवारी स्वच्छता प्रबंन्धन पर जागरूकता के साथ-साथ सैनेटरी पैड का विक्रय कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।