STORIES

26 Jan

बंजारे बस्तियों में शिक्षा और रोजगार की रौशनी

बंजारे बस्तियों में शिक्षा और रोजगार की रौशनी

निदान सेवा परिषद्

जिला मुख्यालय - सांप डेरा बस्ती

जिला - महासमुंद

महासमुंद जिले के जिला मुख्यालय से लगा एक बंजारों की बस्ती थी सांपडेरा बस्ती मे मूलतः सांप पकड़ने वाली जन-जाति निवासरत है। वह पूरा परिवार सांप पकड़ने का काम करते हैं जिसमें बच्चे भी इसके विशेष भागीदार रहते थे। संस्था द्वारा उपरोक्त डेरे में 100 दिन का कैम्प लगाकर बच्चों के शिक्षा प्रबंध लगाया गया तथा समुदाय विकास कार्यक्रम का नाम देकर उपरोक्त कैम्प का संचालन किया गया। कैम्प प्रारंभ के दौरान डेरे में निवासरत 24 बच्चे जो की शाला त्यागी थे उनको उनके डेरे में ही प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया जिसके परिणाम स्वरूप पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हुआ तथा उनको स्कूल दाखिला कराया गयाI

                                              हमारी सफलता की कहानी है की  चौबीस बच्चों को समस्त सुविधाओं के साथ स्कूल दाखिला कराया गया |जरूरतमंद महिलाएं जिनको जीवकोपार्जन के लिए रोजगार की अधिक आवश्यकता थी उनका संगठन बनाकर रोजगार से जोड़ा गया सामाजिक बदलाव हेतु समाज मे आवश्यकता मूलक विषय का चिन्हांकन कर उस पर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे समाज में बेहतर परिवर्तन तथा परिणाम निकल कर सामने आएंगे।


Share